सहायक प्राध्यापक परीक्षा - 2017
त्रुटि सुधार
(केवल लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए आवेदकों के लिए)
Verification Code =
 
- आवश्यक अनुदेश-
  • जिन पदों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है उन पदों हेतु त्रुटि सुधार नहीं किया जा सकेगा |
  • आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वह पोर्टल में वांछित लॉगिन कर अपनी प्रविष्टियों का स्वयं पुनः मूल्यांकन एवं अपने अभिलेखों से सत्यापन कर लेवें यदि किसी आवेदक के स्नातकोत्तर के अंक सहीं अंकित है तो पुनः अपने अंकित किये गये अंकों की सही होने की पुष्टि वांछित बटन पर क्लिक कर सबमिट करें।
  • जिन आवेदकों द्वारा नियत समय-सीमा में आयोग द्वारा चाही गई वांछित जानकारी अद्यतन/पुनः पुष्टि नहीं की जावेगी अथवा पुनः दिये गये अवसर में भी भ्रामक व त्रुटिपूर्ण व अपूर्ण जानकारी की प्रविष्ट की जावेगी |तो ऐसे आवेदकों की उम्मीदवारी समाप्त की जा सकेगी तथा वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे
  • उक्त वांछित जानकारी प्राप्त होने के परिणामस्वरूप प्रक्रिया अनुरूप गुणानुक्रम में चयनित आवेदकों की नियुक्ति की अनुशंसा विभाग को इस शर्त के साथ ही की जा सकेगी कि :

  • 1. विभाग चयनित आवेदकों से नियुक्ति किये जाने के पूर्व, आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रविष्ट जानकारी सह अपलोड अभिलेखों का आवेदक के मूल दस्तावेजों से सूक्ष्म परीक्षण कर मिलान किया जावेगा ।
    2. आवेदक के अभिलेखों से ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रविष्टियों का मिलान होने पर ही व सही पाये जाने की स्थिति में पात्रता संबंधी निर्धारण किया जा सकेगा।
    3. पात्रता संबंधी समस्त जानकारी विज्ञापन में वर्णित समस्त कंडिकाएं के अनुरूप होने व विभाग की संतुष्टि होने के उपरांत ही नियुक्ति हेतु पात्र माना जा सकेगा।
    4.पात्रता धारित नहीं होने एवं त्रुटिपूर्ण जानकारी अंकित करने की स्थिति में विभाग द्वारा आवेदक की चयन की उम्मीदवारी की अधिकारिता स्वतः की निरस्त कर दी जावेगी।
    5.उक्त संबंध में समुचित कार्यवाही विभाग अपने स्तर से कर सकेंगा।
  • जिन आवेदकों द्वारा अपनी उक्त जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की जाती है तो ऐसे आवेदकों के लिए आयोग अपने स्तर से विभाग की टीप के आधार पर निर्णय लेकर कार्यवाही संपादित कर सकेगा।