- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के लिए कुलसचिव पद हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है |
- यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी कि, वे अपने आवेदित पद के लिये निर्धारित समस्त अर्हताओं और शर्तो को पूरा करते है। अत: आवेदन करने के पहले अभ्यर्थी अपनी अर्हता की जांच स्वयं कर लें और अर्हता की समस्त शर्तो को पूरा करने पर ही आवेदन पत्र भरें।
- अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त करें तथा आवेदन पत्र मे उल्लेखित भुगतान विवरण से यह सुनिश्चित कर लें की शुल्क भुगतान हो चुका है।
-
अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि आवेदन पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार, त्रुटी सुधार अवधि के पश्चात् नहीं किया जा सकेगा अत: वे आवेदन-पत्र अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें। यदि फिर भी कोई त्रुटि होती है तो त्रुटि सुधार अवधि में वांछित सुधार कर लें।
- त्रुटि सुधार अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा तथा श्रेणी/ वर्ग परिवर्तन विषयक समस्त अभ्यावेदन अमान्य किए जाएंगे तथा आयोग द्वारा इस सन्दर्भ में अभ्यर्थी से कोई पत्र व्यवहार नहीं किया जाएंगा ।
- अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र तथा आवेदन क्रमांक संभालकर रखें।
- समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन फार्म भरने से पूर्व मध्य प्रदेश लोक
सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में दी गई जानकारियों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके
उपरांत ही आवेदन करें।
|