Home |
Login
State Service Mains Examination 2019
राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019
विज्ञापन क्रमांक 03/2019 दिनांक 14.11.2019
आवेदक की घोषणा
*
मैं सत्यापित करता/करती हूं मैं यह घोषणा करता/करती हूं कि मैंने विज्ञापन(
राज्य सेवा(मुख्य) परीक्षा 2019
) में दी गई समस्त जानकारियां एवं शर्तें अच्छी तरह पढ़ ली हैं और मैं यह वचन देता/देती हूं कि इनका पालन करुंगा / करुंगी।
आवश्यक दिशा निर्देश / Important Instructions
समस्त आवेदक को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन फार्म भरने से पहले मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में दी गई जानकारियों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके उपरांत ही फार्म भरें।
यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी कि, वे अपने आवेदित पद के लिये निर्धारित समस्त अर्हताओं और शर्तो को पूरा करते है। अत: आवेदन करने के पहले अभ्यर्थी अपनी अर्हता की जांच स्वयं कर लें और अर्हता की समस्त शर्तो को पूरा करने पर ही आवेदन पत्र भरें।
आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त करें तथा आवेदन पत्र मे उल्लेखित भुगतान विवरण से यह सुनिश्चित कर लें की शुल्क भुगतान हो चुका है।
आवेदक यह ध्यान रखें कि आवेदन पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार साक्षात्कार के स्तर पर नहीं किया जा सकेगा अत: वे आवेदन-पत्र अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें। यदि फिर भी कोई त्रुटि होती है तो त्रुटि सुधार अवधि में वांछित सुधार कर लें।
त्रुटिसुधार अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा तथा श्रेणी/ वर्ग परिवर्तन विषयक समस्त अभ्यावेदन अमान्य किए जावेगे तथा आयोग द्वारा इस सन्दर्भ में आवेदक से कोई पत्र व्यवहार नहीं किया जायेगा ।
आवेदक अपना आवेदन पत्र तथा आवेदन क्रमांक संभालकर रखें।
सामान्य अध्ययन के प्रश्न-पत्रों को हल करने की भाषा का चुनाव सावधानी से करें, ताकि मूल्यांकन में सुविधा हो सके।
इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम माननीय न्यायालय में लंबित याचिकाओं के निर्णय के अध्यधीन रहेगा।