मैहर की माता शारदा | Sharda Mata of Maihar
देश का दिल कहलाने वाले मध्यप्रदेश में चित्रकूट के समीप सतना जिले की मैहर शहर में
600 फुट की ऊंचाई पर त्रिकुटा पहाड़ी पर मां दुर्गा के शारदीय रूप श्रद्धेय देवी माँ
शारदा का मंदिर है, जो मैहर देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हैं। यह हिन्दुओं का महत्वपूर्ण
धार्मिक एवं आस्थावान स्थान है। यहां श्रद्धालुजन माता का दर्शन कर उसी तरह पहुंचते
हैं जैसे जम्मू में मां वैष्णो देवी का दर्शन करने जाते हैं। मां मैहर देवी के मंदिर
तक पहुंचने के लिए लगभग हजार सीढ़ियां तय करनी पड़ती है। महा वीर आला-उदल को वरदान
देने वाली मां शारदा देवी को पूरे देश में शारदा मा के नाम से जाना जाता है। यहां पर
रोपवे बनने से अब श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में आसानी हो गई है।
more...